हरें कृष्ण केन्द्र द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव एवं चार दिवसीय श्री मद्भागवत कथा का भव्य आयोजन…


देवघर(प्रभात क्रांति)। स्थानीय विलासी टाऊन स्थित शंकर टॉकीज परिसर में हरें कृष्ण केन्द्र द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव एवं चार दिवसीय श्री मद्भागवत कथा का भव्य आयोजन धूमधाम से मनाया जा रहा है। हरें कृष्ण केन्द्र द्वारा झूलनोत्सव, श्री मदभागवत कथा, श्रील प्रभुपाद व्यास-पूजा, नन्दोत्सव ,दही-हांडी, नृत्य प्रतियोगिता ,भजन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, आरती एवं महाप्रसाद इत्यादि विविध रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम की आकर्षक अनुपम मनमोहक प्रस्तुति की जा रही है।
मेरो वृंदावन धाम में श्री वृंदावनधाम दर्शन भी विशेष आकर्षण का केंद्र है। इस दिव्य भव्य आयोजन का शुभारम्भ हरे कृष्ण केन्द्र प्रमुख श्रीमान रुपानुग दास प्रभु जी महाराज की अध्यक्षता में हो रहा है। हरिनाम संकीर्तन की मधुर गुंज से पूरा परिसर एवं ईर्द-गिर्द का क्षेत्र पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है।
भक्तों के उत्साह और मनमोहक भक्तिमय प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को दिव्य और अलौकिक बना दिया है। कार्यक्रम में भारी भारी संख्या में भक्तगण, कथाप्रेमी एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।



