छत्तीसगढ़

बस्तर हाई स्कूल के छात्रों ने किया कृषि विज्ञान केंद्र बस्तर का भ्रमण…

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशिय उच्चत्तर विद्यालय जगदलपुर के कृषि संकाय के 11 वीं एवं 12 वीं के छात्र छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर का भ्रमण किया एवं कृषि विशेषज्ञों से एक दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। छात्रों से वार्तालाप करते हुये कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ संतोष नाग ने केन्द्र में संचालित कृषि प्रशिक्षण, प्रसार एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।
छात्रों के प्रशिक्षण अंतर्गत कृषि महाविद्यालय के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ तेजपाल चंद्राकर ने बस्तर की मृदा के बारे में छात्रों को बताया साथ ही पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों एवं उनके महत्व से अवगत कराया।

उद्यानिकी महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ अग्निवाह हलधर ने उद्यानिकी विषय अंतर्गत बुनियादी जानकारी छात्रों को दिया, साथ ही कृषि विषय का विभिन्न क्षेत्र में संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

केंद्र के वैज्ञानिक धर्मपाल केरकेटटा ने प्राकृतिक खेती के बारे में बताया एवं प्राकृतिक खेती में कीट प्रबंधन की जानकारी दी गई। साथ ही मधुमक्खी पालन, लाख एवं रेशम के कीट के बारे में बताया। प्रशिक्षण के अलावा केंद्र के वैज्ञानिक डॉ राहुल साहू द्वारा प्रसंस्करण इकाई का भ्रमण कराया कराया साथ की अन्य इकाई बायोफ़्लोक मछलीपालन इकाई का के बारे में जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान छात्र- छात्राएँ बहुत उत्साहित थे।

कार्यक्रम में बस्तर हाई स्कूल के व्याख्याता श्री हरेन्द्र राजपूत, श्रीमति दीप्ति ठाकुर, श्रीमति विद्या नीमजे, एवं कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर के वैज्ञानिक डॉ सुन्ना दीप्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button