छत्तीसगढ़

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत RIPA तुरेनार में हुआ वृक्षारोपण एवं पौध वितरण

जगदलपुर(प्रभात क्रांति) । “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत ग्रामीण औद्योगिक पार्क (RIPA), ग्राम तुरेनार में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत तुरेनार की सरपंच सुश्री हेमबती कश्यप एवं कृषि विज्ञान केंद्र, जगदलपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संतोष नाग ने नीम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रगति महिला स्व-सहायता समूह, जामवाड़ा-1 की अध्यक्ष श्रीमती बालमती नागेश, सचिव श्रीमती मायावती बघेल, समूह की अन्य सदस्याओं तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक धर्मपाल केरकेट्टा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वृक्षारोपण के साथ-साथ RIPA परिसर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से समूह की महिलाओं को रोपण हेतु 10 नीम एवं पपीता के पौधे भी वितरित किए गए। समूह की महिलाओं ने पौधों का नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आश्वाशन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button