छत्तीसगढ़

जिला बीजापुर में डायल 112 सेवा का शुभारंभ……

बीजापुर(प्रभात क्रांति) । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत आमजन की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु जिला बीजापुर में डायल 112 आपातकालीन सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा के प्रारंभ होने से जिले के नागरिकों को आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

डायल 112 सेवा के माध्यम से किसी भी प्रकार की आपात परिस्थिति, दुर्घटना, अपराध, विवाद अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर नागरिक केवल 112 नंबर डायल कर त्वरित मदद प्राप्त कर सकेंगे। यह सेवा आधुनिक तकनीक एवं त्वरित रिस्पांस प्रणाली से संचालित होगी, जिससे पुलिस सहायता कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेगी।

इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शासन का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना एवं पुलिस सेवा को अधिक प्रभावी एवं जनसुलभ बनाना है। डायल 112 सेवा से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भी लोगों को शीघ्र सहायता मिल सकेगी।

जिला पुलिस बीजापुर द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना घबराए डायल 112 का उपयोग करें तथा इस जनहितकारी सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button