छत्तीसगढ़

भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला की मासिक समीक्षा बैठक आहूत किया गया….

जगदलपुर(प्रभात क्रांति) । भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला बस्तर मुख्यालय जगदलपुर स्थान संघ कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक आहूत किया गया जिसमें भारतीय किसान संघ बस्तर जिले के पदाधिकारियों के साथ तहसीलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रहे ।

समीक्षा बैठक चर्चा करते हुए किसानों के मुलभुत सुविधाओं जैसे खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने सिंचाई क्षमता को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई मानसुन में वर्षा की कमी से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही थी, सभी लोगों से चर्चा करते हुए संगठन के विस्तार पर खुलकर चर्चा हुई ।

बास्तानार तहसील से सहकारी समितियों का गठन हो चुका है और अन्य तहसीलों से समितियों का गठन 25 अगस्त तक करने का लक्ष्य रखा गया है, वर्षा ऋतु में पौधारोपण कार्य हेतु पुरे जिले में एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर व्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु निर्णय लिया गया और ग्राम समिति का गठन करने का विचार किया गया ।

बैठक में भारतीय किसान संघ बस्तर के जिला अध्यक्ष श्री नील कुमार बघेल मंत्री श्री सतेंद्र सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष श्री बोरगुराम बघेल कोषाध्यक्ष श्री नन्द किशोर पाण्डेय महिला प्रमुख श्रीमती जयंती नेताम सह मंत्री श्रीमती लखमी बघेल जिला स्वदेशी अभियान प्रमुख श्रीमती उर्मिला गोयल जिला विदृयुत प्रमुख श्री नरेन्द्र सेठिया पर्यावरण प्रमुख श्री रमेश ठाकुर बीज प्रमुख श्री घासी राम बघेल कार्यालय मंत्री श्री त्रिनाथ आचार्य सह मंत्री श्री हृदय नाथ पांडे जिला प्रचार प्रसार सह प्रमुख श्री सनत राम बघेल तहसील अध्यक्ष बास्तानार श्री बुधराम पोयाम मंत्री श्री हिड़मो राम पोड़ियाम तहसील अध्यक्ष बकावंड श्री श्याम सुंदर बघेल मंत्री श्री फाल्गुनी पटेल विद्युत प्रमुख श्री तुलसी राम माली बस्तर तहसील मंत्री श्री सुलधर मौर्य महिला प्रमुख श्रीमती दुतिका नाग तोकापाल तहसील अध्यक्ष श्री विश्वनाथ कश्यप व अन्य किसान संघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

देखें वीडियो – 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button