छत्तीसगढ़

अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर भोला प्रसाद पानीग्राही को भावभीनी विदाई, जिला पंचायत बस्तर में आयोजित समारोह में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं…


जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। जिला पंचायत बस्तर में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए श्री भोला प्रसाद पानीग्राही को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे, अनुकरणीय एवं समर्पित सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने श्री पानीग्राही के सरल स्वभाव, कार्य के प्रति निष्ठा और प्रशासनिक अनुभव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया

इस अवसर पर जिला पंचायत परिवार ने श्री भोला प्रसाद पानीग्राही के बेहतर स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button