जगदलपुर में श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगन्नाथ मंदिर में हुए विविध धार्मिक आयोजन, उपनयन संस्कार व महासभा सम्पन्न…. देखें वीडियो


जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में 27 मार्च 2026 को श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत चैत्र नवरात्रि के तहत पूर्व निर्धारित तिथियों से ही हो चुकी थी, जिसके अंतर्गत विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। 26 मार्च को अष्टमी के अवसर पर विशेष हवन-पूजन किया गया।
रामनवमी के दिन 27 मार्च को प्रातः 8 बजे से निःशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के अनेक लोगों ने सहभागिता निभाई। इसके पश्चात श्री श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर स्थित श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना, हवन-पाठ एवं समाज की साधारण सभा (महासभा) आयोजित की गई।
महासभा में समाज की प्रगति, आय-व्यय, विकास कार्यों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत संध्या 5 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रीय समितियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए व्यवस्था, भंडारा एवं कार्यक्रम संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद का वितरण किया गया।
पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा तथा बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने इसे यादगार बना दिया।
देखें वीडियो –





