छत्तीसगढ़

साइबर फ्रॉड के केस में दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार, फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स उपयोग कर आरोपी तक पहुंची जिला दंतेवाड़ा पुलिस…

दंतेवाड़ा(प्रभात क्रांति) । पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय(भा.पु.से.) द्वारा सायबर ठगी के मामलो को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन(रा.पु.से.) के मार्ग दर्शन एवं साइबर सेल नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरन्दुल कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में सायबर ठगी प्रकरण के आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तार कर धोखाधड़ी हुई राशि को बरामद करने दिशा-निर्देश प्राप्त होने पर विवेचना दौरान प्रार्थी से पूछताछ कर एवं बैंक जानकारी लिया गया। बचेली, किरन्दुल, गीदम एवं दंतेवाड़ा थाना के सायबर ठगी अपराधियों को पकड़ने के लिए बचेली थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर रांची,झारखण्ड व बिहार राज्य रवाना किया गया। फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स का उपयोग कर प्राप्त जानकारी के आधार पर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

नाम आरोपीगण :- 

01. अजय कुमार महतो पिता सत्यनारायण महतो उम्र 38 वर्ष निवासी बरियापुर जिला मुजफ्फरपुर (बिहार)

जप्त सामग्री– 

1. मोबाईल- 01 नग

2. 1 नग चेक बुक

3. 03 नग पैन कार्ड

4. 01 नग आधार कार्ड

5. फ्राड से प्राप्त नगद राशि 11,000/- रू.

प्रार्थी एवं उनके अन्य साथियो बचेली निवासी से दिनांक 15-03-2025 से दिनांक 18-06-2025 के मध्य लिंक के माध्यम से टास्क पूरा करने पर राशि डबल करने के नाम पर मोबाईल नंबर के धारको द्वारा कुल 7,91,547/- रूपये का धोखाधड़ी कर फ्रॉड करने की रिपोर्ट पर थाना बचेली में अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक- 29/ 2025 धारा 318(4), 111(1)(3) बीएनएस, 66 (D) आई.टी.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। दंतेवाडा सायबर सेल ने 100 से ज्यादा अकाउंट के ट्रांजेक्शन का एनालिसिस कर साइबर फॉरेंसिक टूल्स का उपयोग कर आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज दिनांक 20.03.2026 को माननीय मजिस्ट्रेट बचेली के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

जिला दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा लगातार नगरवासी व ग्रामीणो से जन सम्पर्क कर मोबाईल सायबर क्राईम संबंधी बैकिंग फ्रॉड्स, सायबर ठगी पार्ट टाईम-जॉब धोखाधड़ी, मोबाईल ओटीपी लिंक शेयर न करने इत्यादि सायबर क्राईम से बचने जानकारी दी जा रही है तथा किसी प्रकार की फ्रॉड होने पर तत्काल सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने तथा पुलिस को सूचित करने हिदायत दी जा रही है।

उक्त कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी :- निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक सोहन ठाकुर, प्रहलाद निर्मल, आरक्षक मिथलेश पुजारी, गजेन्द्र धुव, राजेश यादव एवं प्रमोद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button