साइबर फ्रॉड के केस में दंतेवाडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जामनगर, गुजरात से 1 आरोपी को किया गया गिरफ्तार , वर्क फ्रॉम होम के नाम पर आसानी से पैसा कमाने का लालच देकर करता था फ्रॉड, फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स उपयोग कर आरोपी तक पहुची दंतेवाड़ा पुलिस, साइबर सेल दंतेवाड़ा एवं थाना गीदम और बचेली की संयुक्त कार्यवाही….


दंतेवाड़ा (प्रभात क्रांति) । पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा सायबर ठगी के मामलो को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कमलजीत पाटले के मार्ग दर्शन एवं साइबर सेल नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में प्रकरण के आरोपियो का शीघ्र गिरफ्तार कर धोखाधड़ी हुई राशि को बरामद करने दिशा निर्देश प्राप्त होने पर विवेचना दौरान प्रार्थी से पूछताछ कर एवं बैंक जानकारी लिया गया। गीदम एवं बचेली थाना के अपराधियों को पकड़ने के लिए निरीक्षक विजय पटेल के नेतृत्व में संयुक्त टीम बना कर गुजरात के लिए रवाना किया गया। फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स उपयोग कर जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
नाम आरोपीगण :-
01. भगद अकरम पिता भगद दाउदभाई निवासी जिला जामनगर राज्य गुजरात
प्रार्थी एवं उनके अन्य साथियो बचेली निवासी से दिनांक 15-03-2025 से दिनांक 18-06-2025 के मध्य लुक कंपनी से टास्क पूरा करने पर राशि डबल करने के नाम पर कुल 7,91,547/- रूपये का धोखाधड़ी कर फ्रॉड करने की रिपोर्ट पर थाना बचेली में अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक- 29/2025 धारा 318(4), 111(1)(3) बीएनएस, 66 (D) आई.टी.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। दंतेवाडा सायबर सेल एवं बचेली पुलिस ने 100 से ज्यादा अकाउंट के ट्रांजेक्शन का एनालिसिस कर साइबर फॉरेंसिक टूल्स का उपयोग कर आरोपी तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड पर भेजा गया है। 
दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा लगातार नगरवासी व ग्रामीणो से जन सम्पर्क कर मोबाईल सायबर क्राईम संबंधी बैकिंग फ्रॉड्स, सायबर ठगी पार्ट टाईम-जॉब धोखाधड़ी, मोबाईल ओटीपी लिंक शेयर न करने इत्यादि सायबर क्राईम से बचने जानकारी दी जा रही है तथा किसी प्रकार की फ्रांड होने पर तत्काल सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल कर दर्ज कराने तथा पुलिस को सूचित करने हिदायत दी जा रही है।
कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी :- निरीक्षक विजय पटेल, निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सिंह, आरक्षक ईश्वर सिंह ठाकुर,आरक्षक जनेन्द्र विश्वकर्मा,आरक्षक राजेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





