छत्तीसगढ़

विधायक विक्रम मंडावी ने एनएमडीसी के लाल पानी प्रभावित ग्रामों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, एनएमडीसी खदान के लालपानी से कृषि भूमि, किसानी कार्य, पशुधन और ग्रामीणों पर पड़ रहा विपरीत असर- विक्रम मंडावी 

बीजापुर(प्रभात क्रांति) । शनिवार को बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने जिले के दुर्गम एवं प्रभावित क्षेत्रों के ग्राम डुमिरपालनार, तिमेनार, हुरेपाल और बेचापाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

ग्रामीणों ने विधायक से मुख्य रूप से वन अधिकार पट्टा, शुद्ध पेयजल, सर्व सुविधा युक्त अस्पताल, स्कूल, सड़क, बिजली, आंगनबाड़ी केंद्र और राशन दुकान खोलने के अलावा रोजगार की मांग प्रमुखता से रखें है। विधायक विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे इन मांगों को लेकर राज्य सरकार से बातचीत करेंगे और जल्द से जल्द इन्हें पूरा करवाने का प्रयास करेंगे।

इसके अलावा, विधायक विक्रम मंडावी ने एनएमडीसी (National Mineral Development Corporation) की लालपानी खदान से प्रभावित ग्राम डुमिरपालनार पहुंचे, जहां उन्होंने खदान से निकलने वाले लाल पानी के कारण हो रहे नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एनएमडीसी प्रबंधन लंबे समय से लाल पानी से हो रहे पर्यावरणीय एवं कृषि नुकसान का उचित मुआवजा नहीं दे रहा है जिसे एनएमडीसी प्रबंधन से दिलाया जाए।

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि “एनएमडीसी खदान से निकलने वाला लालपानी ग्रामीणों के लिए लगातार संकट पैदा कर रहा है लालपानी ग्रामीणों के साथ ही कृषि कार्य, कृषि भूमि और पशुधन को प्रभावित कर रहा है इसका असर ग्रामीणों के स्वास्थ्य और आजीविका पर पड़ रहा है आने वाले दिनों में पर्यावरण पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, ग्रामीण एनएमडीसी से मुआवजे की मांग वर्षों से कर रहे है, लेकिन एनएमडीसी प्रबंधन लगातार इसे नजरअंदाज कर रहा है। भाजपा के केंद्र की मोदी सरकार, राज्य की विष्णुदेव साय सरकारों और एनएमडीसी प्रबंधन से मांग है कि प्रभावित ग्रामीणों के मांगों के अनुरूप ग्रामीणों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए।”

इस मौके पर जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, पार्वती कश्यप, हीरालाल मंडावी, सुखदेव नाग सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button