छत्तीसगढ़

न्यायालय परिसर में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना, साहित्य व समाजसेवा क्षेत्र से जुड़े अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान… देखें वीडियो 

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के ग्रंथालय कक्ष में बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना न्यायाधीश गणों एवं अधिवक्ताओं के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती की पूजा ,हवन एवं आरती प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े के द्वारा किया गया।

पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार एवं स्तुति से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ। इस आयोजन में सभी न्यायालय के न्यायाधीश सम्मिलित हुए। उपस्थित न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं को खिचड़ी प्रसाद वितरण किए जाने के साथ ही एक-एक पेन भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता बीके मिश्रा कि स्वर्गीय माता विद्यादेवी की स्मृति में साहित्य क्षेत्र में योगदान देने वाले अधिवक्ताओं का सम्मान प्रधान जिलाएवं सत्र न्यायाधीश श्री जांगड़े के हाथों श्रीफल और शॉल प्रदान कर किया गया। इनमें ।

हास्य कवि व्यंग कर और रंगमंच क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिवक्ता सुभाष पांडे, पर्यावरण एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिवक्ता डॉ सतीश जैन, लेखन एवं काव्य के चित्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिवक्ता अवध किशोर शर्मा, छायावादी एवं आधुनिक काव्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अधिवक्ता डी सूर्य प्रकाश राव और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिवक्ता वीरेंद्र बहोते को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में अधिवक्तागण व न्यायालय के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button