छत्तीसगढ़

शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित बालक छात्रावास का निरीक्षण, विकलांग प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश ठाकुर ने उठाए गंभीर सवाल… देखें वीडियो 

जगदलपुर (प्रभात क्रांति) । शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित बालक छात्रावास का प्रदेश कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेश ठाकुर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास प्रभारी सिन्हा मौके पर नदारद पाए गए, वहीं उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। जानकारी लेने पर श्रीमती सिन्हा ने तबीयत खराब होने का हवाला दिया।

निरीक्षण के दौरान महेश ठाकुर ने छात्रावास में रह रहे दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने अपनी व्यथा साझा करते हुए बताया कि छात्रावास प्रभारी सिन्हा द्वारा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

बच्चों ने बताया कि न तो उन्हें गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल रहा है और न ही ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था है। जब बच्चे अपनी परेशानी बताते हैं, तो उन्हें टीसी काटने और अपनी अलग व्यवस्था करने की धमकी दी जाती है।

दिव्यांग छात्रों का कहना है कि जब वे अपनी समस्याएं सामने रखते हैं, तो डांट-फटकार कर चुप करा दिया जाता है, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं और भय के वातावरण में रहने को मजबूर हैं।

निरीक्षण के बाद प्रदेश कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश ठाकुर ने कहा कि यदि जल्द से जल्द बच्चों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया और छात्रावास प्रभारी पर कार्रवाई नहीं हुई, तो विकलांग प्रकोष्ठ आने वाले समय में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

देखें वीडियो –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button