छत्तीसगढ़

भाजपा जिला कार्यालय दंतेवाड़ा में वीर बाल दिवस के तहत बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फ़तेह सिंह को याद कर शहादत विचार का आयोजन किया गया…

दंतेवाड़ा(प्रभात क्रांति) ।  भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में राष्ट्रिय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार वीर बाल दिवस के तहत शहादत विचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सोनी ने कहा की वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को उन साहसी और वीर बालकों की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने धर्म और अपने सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस दिन का ऐतिहासिक महत्व सिख इतिहास से जुड़ा है, खासतौर पर गुरु गोबिंद सिंह जी के दो छोटे साहिबजादों, साहिबजादा फतेह सिंह और साहिबजादा जोरावर सिंह के बलिदान से। 1704 ईस्वी में गुरु गोबिंद सिंह जी के दो छोटे पुत्र, साहिबजादा जोरावर सिंह (9 वर्ष) और साहिबजादा फतेह सिंह (6 वर्ष), को मुग़ल सेना ने कैद कर लिया था।

उन्हें सरहिंद के नवाब वज़ीर खान के दरबार में प्रस्तुत किया गया और इस्लाम कबूल करने के लिए कहा गया। जब दोनों ने धर्म परिवर्तन से इंकार कर दिया, तो उन्हें ज़िंदा दीवार में चिनवा दिया गया। उनकी शहादत ने सिख धर्म और भारतीय इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है ।

जिला पंचायत अध्यक्ष नन्दलाल मुडामि ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में यह दिवस घोषित किया, ताकि इस बलिदान की कहानी को हर पीढ़ी तक पहुँचाया जा सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा की यह दिन हमें साहिबजादों की बहादुरी, धर्म के प्रति उनकी निष्ठा और न्याय के लिए उनकी लड़ाई की याद दिलाता है।यह न केवल सिख समुदाय के लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर ने कहा की वीर बाल दिवस हमें सिखाता है कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए उम्र या शक्ति नहीं, बल्कि अटल विश्वास और साहस की आवश्यकता होती है।कार्यक्रम का संचालन,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री निखिल नाग ने किया | कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सिख समाज के एस .एस .बेदी,पृथ्वी सिंह,भगत सिंह,कृष्णा सिंह,शंकर सिंह एवं सम्मानिय सदस्यों का भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता,महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मंडावी,जिला पंचायत अध्यक्ष नन्दलाल मुडामि,उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम समेत भाजपा पदाधिकारियों ने शाल पहनाकर,तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया |

वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा,जिला महामंत्री सत्यजीत चौहान,मुन्ना मरकाम,जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सत्यनारायण महापात्र, जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर,,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगरपालिका दंतेवाड़ा अध्यक्ष पायल गुप्ता,अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री रामु नेताम,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल जार्ज,जिला मंत्री लता मरकाम,पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद साहू,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नरगिस अंसारी,मंडल अध्यक्ष बैसू मंडावी,जी डि बैरागी,मंडल महामंत्री तिलेस्वरी नागेश, कमला बैरागी,मोहन ठाकुर,संध्या शुक्ला,अजय अवस्थी,सरपंच शैलेश अटामी,प्रमिला सुराना,मुन्ना,वीरेश मिश्रा,राजेश बोरबन,लक्ष्मी यादव,कीर्ति ठाकुर,पार्षद श्रवण कड़ती,चंदन ध्रुव,अनीता शर्मा,जनपद सदस्य संतनि ठाकुर,साजन सिंह,रवि भदौरिया,भूपेंद् निर्मलकर, राजेंद्र ठाकुर,गोलू स्वाई,शिव प्रताप,रूपा पाणिग्राही,कमल ठाकुर,गौतम भाठी,शिवेंद्र पटेल,गौरव भवानि,रवि पोयाम, रणजीत, साहिल, रमन,तुषार भगत,नवनीत नाग,नितेश अधिकारी,मनीष साहू,अय्यूब खान,अनीश जार्ज,आदर्श ओसवाल,राज कश्यप समेत समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित हुए |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button