सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों की लगाई गई आईडी बरामद — मौके पर किया गया निष्क्रिय, सुरक्षा बलों द्वारा मंगनार रोड के पास प्रेशर आईईडी बरामद किया गया….

दंतेवाड़ा(प्रभात क्रांति)। जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक गौरव राय के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर तथा आर.के. बर्मन के मार्गदर्शन में लगातार नक्सल गश्त व सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत नक्सलियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।
दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को मंगनार रोड के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की उपस्थिति की मुखबिर सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुंभकार के नेतृत्व में निरीक्षक संजय ऊरसा के हमराह थाना बारसूर, डी.आर.जी. एवं सी.आर.पी.एफ. का संयुक्त बल मौके पर रवाना हुआ।
मौके पर 06 संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास किया, जिन्हें घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बताए एवं नक्सली गतिविधियों में शामिल होने की बात स्वीकार की ।
गिरफ्तार आरोपीगण
1. अनिल उर्फ कचनू सलाम
• पिता: धसिया सलाम | उम्र: 30 वर्ष | जाति: मुड़िया
• निवासी: नेण्डु वाया, थाना मर्दापाल, जिला कोंडागांव
• पूर्व में शामिल घटनाएँ:
• डूडमा नाला के पास आईईडी लगाना
• गुफापारा निवासी सामनाथ कश्यप की हत्या (दिसंबर 2024)
• ग्राम तोड़मा जंगल में बामन कश्यप व अनिशराम की हत्या (2025)
• तेंदूपत्ता बोरी जलाना (2023)
• टावर जलाना (2024)
• मंगनार रोड पर आईईडी विस्फोट (2023)
• पुलिस-नक्सली मुठभेड़ (2019)
2. जमुना उर्फ जयमती मंडावी
• पिता: सुधराम मंडावी | उम्र: 26 वर्ष | जाति: मुड़िया
• निवासी: पदनार, थाना बारसूर, जिला बीजापुर
3. सन्नु राम कश्यप
• पिता: स्व. सूकड़ा कश्यप | उम्र: 20 वर्ष | जाति: मडिया
• निवासी: कहचेनार पटेलपारा, थाना मालेवाही, जिला बस्तर
4. मनीष कश्यप
• पिता: बलराम कश्यप | उम्र: 19 वर्ष | जाति: मालिया
• निवासी: कहचनार नयापारा, थाना मालेवाही, जिला बस्तर
5. हरि राम कश्यप
• पिता: स्व. लाखों कश्यप | उम्र: 18 वर्ष | जाति: मडिया
• निवासी: कहचनार कालेपारा, थाना मालेवाही, जिला बस्तर
6. सुलाराम कश्यप
• पिता: स्व. पांडे कश्यप | उम्र: 22 वर्ष | जाति: मोरिया
• निवासी: कहचनार पटेलपारा, थाना मालेवाही, जिला बस्तर
बरामद सामग्री
• 05 किलोग्राम का प्रेशर आईईडी (जिंदा)
• फावड़ा, सबल एवं अन्य नक्सली सामग्री
आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मंगनार रोड पर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से आईईडी लगाया था। बरामद आईईडी को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निष्क्रिय किया गया।
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध थाना बारसूर में अपराध क्रमांक 13/2025 धारा —
• 61(2)(क), 190, 191(2) BNS
• 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम
के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जिला पुलिस दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा नक्सल उन्मूलन के लिए निरंतर अभियान चला रही है एवं नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील करती है।