छत्तीसगढ़

सिटी कोतवाली पुलिस ने चलाया सायबर जागरूकता अभियान, साप्ताहिक बाजार पोंदुम में ग्रामीणों को एवं शासकीय महाविद्यालय दन्तेवाड़ा में छात्र- छात्राओं को सायबर अपराध की जानकारी दी

दन्तेवाड़ा(प्रभात क्रांति),  पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) उदित पुष्कर (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन के ‍मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनु0 अधिकारी राहुल उयके, सायबर नोडल अधिकारी गौरव सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में जिला दन्तेवाड़ा में सायबर संगवारी कार्यक्रम के माध्यम से सायबार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 15/09/2025 को थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा की टीम के द्वारा साप्ताहिक बाजार पोन्दुम में आये ग्रामिणों को एवं शासकीय महाविद्यालय दन्तेवाड़ा में छात्र-छात्राओ को सायबर फ्राड के बारे में जानकारी दी गई, जिसमे सायबर ठगी करने के नये-नये तरीकों , उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया गया। साथ ही साथ अनजाने में यदि कोई सायबर फ्राड का शिकार हो जाये तो उसे क्या करना चाहिये इसके संबंध में भी बताया गया।

सायबर संगवारी कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में सायबर अपराधों के प्रति जागरूकता लाना, सुरक्षित इंटरनेट का इस्तेमाल करना एवं सुरक्षित डिजिटल आदतें अपनाते हुये लोगों को सशक्त बनाना है जिससे आम नागरिक सायबर अपराधों से सुरक्षित रहते हुये डिजिटल तकनीकों का बिना किसी चिंता एवं वित्तीय नुकसान के लाभ ले सके।

उक्त कार्यक्रम में थाना सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा के सउनि.गुरूवन्ता बर्गे, नरेन्द्र भारती, प्र.आर.शिवनाथ सिन्हा, बिरेन्द्र नाग, आर. भील कुमार नाग, मनोज कुमार नेगी, भुपेन्द्र पुजारी का विशेष योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button