छत्तीसगढ़

“मोदी की गारंटी पूरी करो” आंदोलन को मिला लेबर पार्टी का साथ — 33 जिलों में ठप रहा कामकाज, 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार घिरी सवालों में

जगदलपुर(प्रभात क्रांति)। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा “मोदी की गारंटी पूरी करो” आंदोलन के समर्थन में लेबर पार्टी ऑफ इंडिया पूरी मजबूती से खड़ी है। आज प्रदेश के सभी 33 जिलों में हजारों अधिकारी-कर्मचारियों ने एकजुट होकर कामकाज ठप कर अपनी 11 सूत्रीय मांगों को सरकार के सामने रखा।

लेबर पार्टी ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महेश स्वर्ण ने कहा कि – कर्मचारियों और अधिकारियों की यह मांग पूरी तरह जायज है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “गारंटी” दी है, तो उसे निभाना केंद्र व राज्य सरकार दोनों की जिम्मेदारी है। केवल 2% महंगाई भत्ता बढ़ाकर कर्मचारियों को गुमराह करना उचित नहीं है। सरकार को चाहिए कि तत्काल फेडरेशन के साथ सौहार्दपूर्ण वार्ता कर सभी मांगों का समाधान करे।  महेश स्वर्ण ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो लेबर पार्टी ऑफ इंडिया राज्यव्यापी आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी होगी और इसे जनांदोलन का रूप देगी।

हम स्पष्ट करते हैं कि – कर्मचारी-अधिकारी किसी भी शासन व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी उपेक्षा कर कोई भी सरकार “विकास” का दावा नहीं कर सकती। “मोदी की गारंटी” सिर्फ़ चुनावी जुमला नहीं, बल्कि संवैधानिक जवाबदेही है।

लेबर पार्टी ऑफ इंडिया सरकार से मांग करती है कि कर्मचारियों की सभी 11 सूत्रीय मांगों का तुरंत निराकरण किया जाए, अन्यथा पार्टी बड़े स्तर पर सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button