छत्तीसगढ़
संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में दंतेवाड़ा जिले को रजत पदक, मुख्यमंत्री के कर-कमलों से जिला पंचायत सीईओ को मिला सम्मान…

दंतेवाड़ा(प्रभात क्रांति), राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में दंतेवाड़ा जिले को विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रजत पदक प्रदान किया गया।
यह सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कर-कमलों से प्रदान किया गया, जिसे जिले की ओर से जिला पंचायत सीईओ ने ग्रहण किया। यह सम्मान जिले की समर्पित कार्यप्रणाली और प्रशासनिक नवाचारों का प्रतिफल है।