दशहरा के उपलक्ष पर पुलिस लाइन दंतेवाड़ा में किया गया शस्त्र पूजा…
दंतेवाड़ा ब्यूरो चीफ मीना झाड़ी की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा पुलिस लाइन दंतेवाड़ा में पारंपरिक मान्यताओं के मद्देनजर शस्त्र पूजा आयोजित किया गया, जिसमे पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा.पु.से.) सहित दंतेवाड़ा पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों ने भाग लिया।
बुराई पर अच्छाई की जीत के इस उत्सव पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाये प्रेषित की हैं।
इस उपलक्ष पर सांकेतिक रूप से एक रखिया फल का बलि दिया गया। तत्पश्चात् रक्षित केंद्र दंतेवाड़ा में शस्त्रों की भी पूजा की गई।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा कल्पना वर्मा (रा.पु.से.) उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा आशा सेन (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा कमलजीत पाटले (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रुचि वर्मा (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा नसर सिद्धिकी (रा.पु.से.) उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा राहुल उईके (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा ठाकुर गौरव सिंह (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा आकांक्षा पाण्डे (रा.पु.से.), रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल एवं रक्षित केंद्र दंतेवाड़ा के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।