भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बस्तर की सदस्यता रथ यात्रा नानगुर मंडल के पंडरीपानी , डिमरापाल जाटम, परपा, नानगुर, पुष्पाल में जाकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा के किए गए कार्यों के बारे में बताकर आम जन को सदस्यता ग्रहण कराया…

जगदलपुर(प्रभात क्रांति), भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बस्तर की सदस्यता रथ यात्रा आज दिनांक 8/10/24 को नानगुर मंडल के पंडरीपानी , डिमरापाल जाटम, परपा, नानगुर, पुष्पाल बाजार एवम विभिन्न ग्रामों के चौक चौराहे में छोटे-छोटे बाजार के व्यापारियों के पास ,दुर्गा पंडालों में जाकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा के किए गए कार्यों के बारे में बताकर आम जन को सदस्यता ग्रहण करा रहे हैं।
प्रदेश सदस्यता प्रभारी लक्ष्मण झा ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर पंचायत में पहुंच रहे है ! युवाओं में भारी उत्साह है और भाजपा की कार्यपद्धति को देखते हुए युवा भाजपा के सदस्य बन रहे है।
सदस्यता के लिऐ अविनाश श्रीवास्तव,विनोद पांडे, अभिषेक तिवारी, हरी राम मंडावी मंडल उपाध्यक्ष सरपंच, मंडल महामंत्री भरत सिंह ठाकुर सरपंच जयमोहन शर्मा अमर गुप्ता जी एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।