छत्तीसगढ़

कन्या पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय बीजापुर के छात्राओं को यातायात नियम,सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, गुड टच बेड टच, महिला संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी दिया गया, कार्यक्रम के अंत मे बच्चों के मध्य क्वीज़ प्रतियोगिता कराई गई विजेताओं को आकर्षक ईनाम से पुरुस्कृत किया गया

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार

बीजापुर(प्रभात क्रांति), पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार यादव के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात नोडल अधिकारी विनीत कुमार साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर के नेतृत्व में मावा पुलिस केतूल के तहत बीजापुर कन्या पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय बीजापुर के छात्राओं को साइबर अपराध, गुड टच बेड टच के साथ यातायात नियमों, सड़क दुर्घटनाओ एवं यातायात संकेतो के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।

यातायात नियम एक ऐसी विषय वस्तु है जिसके जानकारी के अभाव में दुर्घटना घटित होती है। सड़क दुर्घटनाओं के बचाव हेतु इन नियमों की जानकारी ही नहीं अपितु नियमों का पालन करना भी चाहिए ताकि उसके साथ अन्य सड़क यातायात प्रयोग करने वाला व्यक्ति सहज सुगम व सुरक्षित तरीके से आवागमन कर सके ।

सभी को अपने सामान्य जीवन निर्वाह के अनुक्रम में यातायात से होकर गुजरना होता है, जिस दौरान इन नियमों की जानकारी के अभाव में दुर्घटनाएं घटित होती है। इन दुर्घटनाओं से बचाव हेतु चौक चौराहा पार करने के नियम, ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स, हाथों के संकेतों के माध्यम से यातायात संचालन, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, वाहन का संपूर्ण दस्तावेज होने पर वाहन चलाना, दो पहिया वाहनों में तीन सवारी न चलाना, वाहन चलाते समय मादक द्रव्य का सेवन न करना, तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन न चलाना, प्रेशर हार्न का उपयोग न करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना, जेब्रा क्रॉसिंग, गुड सेमेटेरियन, दुर्घटना के कारण व दुर्घटना घटित होने पर चालक के कर्तव्य, सड़क पर वाहन चलाने का सही तरीके के साथ यातायात के अनिवार्यता, आदेशात्मक, सूचनात्मक चेतावनी व सूचनात्मक संकेतों से संबंधित जानकारी दिया गया ।

उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू द्वारा साइबर क्राइम एवं नक्सल उत्पीड़न के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई।
उप पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर ने महिला संबंधित अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी, यातायात एवं सड़क दुर्घटना के बारे में आरक्षक अवध सिन्हा, महिलाओ से संबंधित कानूनी प्रावधान एवं अधिकारों की जानकारी सहायक उप निरीक्षक पूनम शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक सरिता यादव, लेखिका साहू, भानु आलम, महिला आरक्षक सुशीला जेट्टी बीजापुर द्वारा जानकारी दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button