छत्तीसगढ़

ठंड की दस्तक के साथ गर्म कपड़ों के बाजार में बढ़ी रौनक, तिरुपति वूलन मार्केट में उन्नत कपड़ों से ग्राहकों की भीड़…

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। ठंड का मौसम शुरू होते ही शहर में गर्म कपड़ों की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में मां दंतेश्वरी मंदिर के समीप सीरासार के सामने तिरुपति वूलन मार्केट (विपुल वूलन) का शुभारंभ किया गया है। यहां बस्तरवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सर्दियों के कपड़ों की आकर्षक और नई रेंज उपलब्ध कराई गई है।

तिरुपति वूलन मार्केट में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए जैकेट, ब्लेज़र स्वेटर, कोट, मफलर, कानटोपी सहित विभिन्न प्रकार के गर्म कपड़ों के विकल्प मौजूद हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से आए अनुभवी व्यवसायियों द्वारा ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार नए डिजाइन एवं वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं। खास बात यह है कि यहां गर्म कपड़े वाजिब और किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

शहर के प्रमुख स्थान सीरासार चौक के सामने और मां दंतेश्वरी मंदिर के नजदीक होने के कारण ग्राहकों के लिए बाजार तक पहुंचना भी आसान है। ठंड से बचाव के साथ फैशन और पसंद का ध्यान रखते हुए बड़ी संख्या में लोग तिरुपति वूलन मार्केट पहुंच रहे हैं। सर्दियों के मौसम में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए यह बाजार शहरवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

देखें वीडियो – 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button