बाल अधिकार सप्ताह, शिक्षा, सुरक्षा और स्वच्छता के संदेश से गूंजे बीजापुर के विद्यालय, ‘Playground of Possibilities’ थीम के तहत 47 प्रतिभागियों को किया जागरूक, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिखर युवा मंच एवं SBI Foundation की सराहनीय पहल…


बीजापुर (प्रभात क्रांति)। 17 नवंबर 2026। बाल अधिकार सप्ताह (14 से 21 नवंबर 2026) के अवसर पर शिखर युवा मंच (Shikhar Yuva Manch) द्वारा SBI Foundation के सहयोग से संचालित SBI Sanjeevani Clinic on Wheels – Mobile Medical Unit (MMU), बीजापुर के माध्यम से आज ग्राम तोयनार एवं मोरमेड के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की थीम “Playground of Possibilities” के अंतर्गत बच्चों को शिक्षा का महत्व, बालिकाओं की शिक्षा, व्यक्तिगत स्वच्छता (Personal Hygiene), स्वास्थ्य एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिसके माध्यम से बच्चों को सरल और रोचक तरीके से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, समानता एवं सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है। बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने, स्वच्छता की अच्छी आदतें अपनाने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।
वीडियो प्रदर्शन के पश्चात प्रश्नोत्तरी एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं एवं विचारों को साझा किया। इस गतिविधि में दोनों विद्यालयों के कुल 4 शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी सहयोग एवं सहभागिता रही।

इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से कुल 47 प्रतिभागियों तक बाल अधिकार, शिक्षा एवं स्वच्छता का संदेश पहुंचाया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों में जागरूकता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उन्हें सुरक्षित, स्वस्थ और बेहतर भविष्य के अवसरों से जोड़ना है।

कार्यक्रम में SBI Sanjeevani MMU टीम की सहभागिता
कार्यक्रम को सफल बनाने में SBI Sanjeevani Clinic on Wheels की टीम ने सक्रिय योगदान दिया। टीम के सदस्य निम्नानुसार उपस्थित रहे:
* Project Coordinator: मुकेश मानिकपुरी (Mukesh Manikpuri)
* Doctor: डॉ. सविता चंद्राकर (Dr. Savita Chandrakar)
* Lab Technician: मनोरमा उसेंडी (Manorama Usendi)
* Staff Nurse: खुशबूलता चौधरी (Khushbulata Choudhari)
* Pharmacist: योगेश लिंगम (Yogesh Lingam)
*Pilot: सियाराम कुडियम (Siyaram Kudiyam)

संस्था का संदेश
“हर बच्चे को मिले शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर, तभी बनेगा बचपन खुशहाल और भविष्य उज्ज्वल। बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता ही बच्चों को सशक्त बनाने की पहली सीढ़ी है।”
आयोजक: शिखर युवा मंच (Shikhar Yuva Manch – SYM) सहयोग: SBI Foundation परियोजना: SBI Sanjeevani Clinic on Wheels – Mobile Medical Unit, Bijapur, Chhattisgarh




