छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण में जगदलपुर के महिला मोर्चा नेत्रियों ने शपथ ग्रहण समारोह में लिया भाग, बढ़ाया उत्साह….
![](https://prabhatkranti.in/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-12-13-at-7.15.38-PM-780x470.jpeg)
रायपुर(प्रभात क्रांति), रायपुर के साइंस कालेज मैदान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह में जगदलपुर की महिला मोर्चा मातृशक्ति की उपस्थिति रही. इन महिलाओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते दिखे. उन्होंने संसद में महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित पर महिलाओं की मजबूती का रास्ता तैयार करने पर उन्हें धन्यवाद किया ।
तद्पश्चात बस्तर जिला के बीजेपी कार्यकर्ता के महिला मोर्चा भी इस अवसर पर रायपुर पहुंची जिसमें महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुधा मिश्रा श्रीमती लक्ष्मी कश्यप, महिला मोर्चा शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची साथ ही कुसुम परिहार प्रमिला ठाकुर, रंजीता जोशी, महेश्वरी ठाकुर, रुक्मणी पांडे, गीता नाग, शांति नाग, ममता राणा, अनीता पटेल एवं कविता साहू बस्तर के सभी महिला मोर्चा के मातृशक्ति उपस्थित रहें ।