छत्तीसगढ़

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर. बघेल सम्मानित

जगदलपुर(प्रभात क्रांति)। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में जगदलपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर. बघेल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

जगदलपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के हित में प्रभावी प्रयासों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर. बघेल को यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी ने बी.आर. बघेल को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

श्री बघेल द्वारा जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों के हित में किए जा रहे प्रभावी प्रयासों की सराहना की गई।इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने बी.आर. बघेल को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण,कार्य के प्रति प्रतिबद्धता एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे सराहनीय प्रयासों का प्रतिफल है। उनके इस सम्मान से शिक्षा विभाग के साथ-साथ जिले के शिक्षक एवं विद्यार्थियों में भी उत्साह का माहौल है।बी.आर. बघेल की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button