छत्तीसगढ़

टी ई टी,पुरानी पेंशन एवं पदोन्नति को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा साँसद को देश के शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन… देखें वीडियो –                                

बीजापुर (प्रभात क्रांति) । स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि के रूप मे बीजापुर पहुंचे सांसद माननीय महेश कश्यप जी से जिला बीजापुर के छग शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्थानीय सर्किट हाऊस मे मोर्चा के जिला सह संचालक कैलाश रामटेके के नेतृव भेंट कर टी ई टी, पुरानी पेंशन एवं पदोन्नति संबंधी ज्ञापन देश के शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा गया ।

ज्ञापन मे माँग की गई है कि शिक्षा का अधिकार कानून पूरे देश मे वर्ष 2010 से लागु किया गया है सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 2010 से पूर्व नियुक्त देश के लगभग 25 लाख शिक्षकों को टी ई टी परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु दिशा निदेश दिये जा रहे हैं।

इस संबंध मे हम समस्त शिक्षकों का यह मानना है कि कोई भी कानून जिस तिथि से बनता है उसी तिथि से लागु होता है ।30 वर्ष पीछे जाकर उसे लागु करना उचित प्रतीत नही होता जो शिक्षक 30-35 वर्ष से कार्य कर रहे हैं उन्हे भी कोई महत्व नही दिया जा रहा है जिससे देश के 25 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवार के भविष्य को लेकर चिंतित हैं ।

इस हेतु संसद मे अध्यादेश लाकर इस कानून मे संसोधन की माँग की गई है । इसके अलावा पुरानी पेंशन प्रथम नियुक्ति तिथि से प्रदाय करने एवं समस्त प्रशिक्षित शिक्षकों को पदोन्नति देने की माँग की गयी है । समस्त मांगों को ध्यान पूर्वक सुनने के बाद सांसद महोदय द्वारा इस पर चर्चा कर उचित कार्यवाही का आश्वासान दिया गया है।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जिला राम राना भी उपस्थित थे । मोर्चा के पदाधिकारियों मे अलीम रिजवी, विजय चापड़ी, मोहशीन खान, ओनेश्वर झाड़ी, बुधरूराम कोरसा, लच्छिन्दर हेमला उपस्थिति थे ।

देखें वीडियो – 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button