छत्तीसगढ़

कलेक्टोरेट में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर विश्वदीप ने किया ध्वजारोहण….

बीजापुर(प्रभात क्रांति) ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप ने 15 अगस्त को कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।

इसके बाद कलेक्टर विश्वदीप ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों तथा सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर विश्वदीप ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल, संयुक्त कलेक्टर उत्तम सिंह पंचारी, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश पाण्डेय, जिला कोषालय अधिकारी महावीर टंडन सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button