छत्तीसगढ़
खंड स्तरीय तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों के साथ शामिल हुए जनपद कर्मी… देखें वीडियो –


जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। बस्तर जिले के बास्तानार विकासखंड में जनपद पंचायत बास्तानार द्वारा खंड स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और हाथों में तिरंगा लेकर स्कूली बच्चों सहित जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस अवसर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया गया।
तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के स्कूली बच्चों के साथ जनपद पंचायत के सरपंच, सचिव, जनपद सदस्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.एस. मंडावी के नेतृत्व में जनपद की टीम ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।
जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा को सफल बनाया। आयोजन में सभी की सहभागिता ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया।
देखें वीडियो –





