बाबाधाम आये शिवभक्तों की सेवा में लगा है– स्वदेशी जागरण मंच
भोजपुरी गायक चन्दन सिंह "चन्दु" के अनुपम प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोहा....

देवघर(प्रभात क्रांति)। नटराज की नगरी बाबाधाम में स्वदेशी अपनाने और भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने एवं विश्वगुरु बनाने के मिशन के साथ , पूरे श्रद्धा , निष्ठा, व समर्पण के साथ देवतुल्य बोलबम कांवरिया की सेवा में स्थानीय जलसार चिल्ड्रन पार्क स्थित शिविर में लगा है — स्वदेशी जागरण मंच । मंच द्वारा जल, शरबत ,नींबू पानी, फल इत्यादि की शिवभक्तों को पूरे भक्ति भाव से सेवा दी जा रही है ।मंच के श्री मनोज सिंह ,संजय सिंह, श्री प्रभाष गुप्ता ,माया केसरी ,अमर कुमार सिंहा ,आशा झा,लक्ष्मी देवी, राजीव झा, मिथलेश बाजपेई ,बृजेश सिंह ,अभय सिंह, त्रिदेव के डॉक्टर राकेश सिंह, गौरी शंकर शर्मा, जीवेश सिंह, सुधीर सिंह, गिरीश सिंह, बिनोद साह, बाबू सोना श्रृंगारी, दीना नाथ कर्मकार, महेश दुबे,इत्यादि सक्रियता से लगे हुए हैं, और भक्तों की सेवा कर रहे हैं।

स्थानीय बी० एड० कॉलेज प्रांगण में शनिवार को राजकीय श्रावणी मेला-2026 के पावन अवसर पर जन सम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित संध्याकालीन कार्यक्रम में जय माँ दुर्गा संस्कृति दल के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में जाने-माने भोजपुरी गायक चन्दन सिंह ‘चन्दु’ के अनुपम भक्तिमय प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। । गायिका कविता श्रीवास्तव की रोचक मनमोहक गीतो ने श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया। साथ ही, भोले बाबा के अद्भुत अनुपम गीतो की प्रस्तुति गायिका दीक्षा सिंह, सुषमा एवं गायक सोनू द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय गीतो पर दर्शक झूम उठे, और नाचते-गातें दिखें। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना गीत द्वारा की गई। मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मिथिलेश बाजपेयी ने किया।




