छत्तीसगढ़

बीजापुर को मिले नए पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने संभाला कार्यभार अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किया गया स्वागत 

बीजापुर(प्रभात क्रांति) । दिनांक 27.07.2026 को पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने बीजापुर के नये पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

नये पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता का पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पूर्व गुप्ता रायपुर मध्य जोन में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर पदस्थ रहे हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ परिचयात्मक चर्चा की गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button