गीदम स्थित एलआईजी-03 आवास में संयुक्त नाम जोड़ने हेतु आमंत्रित की गई आपत्तियां….


दंतेवाड़ा(प्रभात क्रांति)। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, प्रक्षेत्र-दंतेवाड़ा द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दीनदयाल आवास योजनांतर्गत गीदम में निर्मित भवन क्रमांक एलआईजी-03, जो श्रीमती अलोमिना टिकरी, पति श्री नवीन रावल के नाम आवंटित है, उसमें श्रीमती अनीता झाड़ी, पति श्री देवेंद्र झाड़ी का संयुक्त नाम जोड़ने हेतु आवेदन प्राप्त हुआ है।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल प्रक्षेत्र – दंतेवाड़ा द्वारा अवगत कराया गया है कि यदि किसी व्यक्ति, शासकीय अथवा अर्धशासकीय संस्था को संयुक्त नाम जोड़े जाने पर किसी प्रकार की आपत्ति हो, तो वह विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 15 दिवस के भीतर प्रमाणित दस्तावेजों सहित अपनी लिखित आपत्ति छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, प्रक्षेत्र-दंतेवाड़ा कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। 
निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त होने वाली किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।





