छत्तीसगढ़
ड्रील-कवायद के साथ जुम्बा डांस की अनूठी पहल, तनावमुक्त वातावरण में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश


बीजापुर(प्रभात क्रांति) । पुलिस जवानों एवं अधिकारियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने हेतु रक्षित केन्द्र बीजापुर में ड्रील एवं कवायद के साथ जुम्बा डांस सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक फास्ट बीट धुनों पर जुम्बा डांस कर फिटनेस के साथ-साथ तनावमुक्त जीवन का संदेश दिया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य जवानों को दैनिक कार्य के तनाव से राहत प्रदान करते हुए सकारात्मक एवं ऊर्जावान वातावरण उपलब्ध कराना रहा। जुम्बा डांस के माध्यम से फिटनेस, मनोरंजन एवं मानसिक ताजगी का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने जवानों को नियमित व्यायाम, योग एवं फिटनेस गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने हेतु प्रेरित किया, जिससे स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन का भी निर्माण हो सके।




