नगरसेना द्वारा अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह का आयोजन, 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजन…


दंतेवाड़ा(प्रभात क्रांति) । नगरसेना द्वारा अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ की गई है। प्रभारी जिला सेनानी पी.बी. सिदार के मार्गदर्शन में मंगलवार को अग्निशमन सप्ताह रैली का सफल आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर ए.एस.आई. दिलीप कुलदीप एवं सी.एच.एम. भोगेन्द्र गोग के नेतृत्व में निकाली गई रैली में नगरसेना के 100 से अधिक जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आगजनी की घटनाओं से बचाव एवं सावधानी बरतने के उपायों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान जवानों ने शहर के विभिन्न मार्गों से होकर रैली निकाली तथा नागरिकों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहने का संदेश दिया। यह सप्ताह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा।





