छत्तीसगढ़

गंदगी और रुके हुए पानी से उठ रही, बदबू के कारण वार्डवासियों का जीना दूभर हो गया है, नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की खुली पोल….

दंतेवाड़ा(प्रभात क्रांति)। नगर के वार्ड क्रमांक 02 एवं 03 में नालियों के जाम होने से हालात बदतर हो गए हैं। गंदगी और रुके हुए पानी से उठ रही बदबू के कारण क्षेत्रवासियों का जीना दूभर हो गया है।

जानकारी के अनुसार, कई दिनों से नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के चलते कचरा जमा हो गया है, जिससे पानी का बहाव पूरी तरह बाधित हो गया है। नतीजतन नालियों का गंदा पानी सड़कों और घरों के आसपास फैल रहा है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे वार्डवासियों में आक्रोश व्याप्त है।

सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

वार्डों की इस स्थिति ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है।

जनता की मांग

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से शीघ्र नालियों की सफाई कराने तथा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आमजन को इस समस्या से राहत मिल सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button