छत्तीसगढ़
कृषि में लाभकारी सूक्ष्मजीवों की महत्ता पर दिया गया प्रशिक्षण,कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर में जनजातीय उप-योजना अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो, मऊ (उ.प्र.) के सौजन्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम


जगदलपुर (प्रभात क्रांति) । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो, मऊ (उ.प्र.) के सौजन्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर में जनजातीय उप-योजना अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो, मऊ (उ.प्र.) के सौजन्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सह कृषक गोष्ठी का आयोजन दिनांक 24.03.2026 किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि महाविद्यालय जगदलपुर के अधिष्ठाता डॉ. आर.एस. नेताम ने कृषकों को बस्तर के परीपेक्ष में एवं दैनिक जीवन में लाभकारी सूक्ष्मजीवों के महत्व के बारे में कृषकों को बताया। कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर के प्रमुख डॉ. संतोष नाग ने बताया कि वर्तमान समय में फसलों में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के उपयोग को कम करने में लाभकारी सूक्ष्मजीव बहुत ही उपयोगी है, सुक्ष्मजीवों की सहायता से मृदा की गुणवत्ता में भी सुधार किया जा सकता है।

प्रशिक्षण के तकनीकी सत्र में राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद साहू, , ने सुक्ष्मजीवों से संबन्धित अपने केंद्र में चल रहे कृषकों के लिए लाभकारी गतिविधियों के बारे में बताया साथ ही सुक्ष्मजीवों का मृदा पर प्रभाव, पौधो के संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. तेजपाल चंद्राकार ने मृदा सुधार में सूक्ष्मजीवों की भूमिका पर प्रकाश डाला। वैज्ञानिक डॉ प्रह्लाद नेताम ने मशरूम उत्पादन, ट्राइकोडर्मा के महत्व के बारे में बताया। वैज्ञानिक डॉ राहुल साहू ने खाद्य प्रसंस्करण में लाभदायक सूक्ष्मजीवों के लाभ के बारे में बताया। वैज्ञानिक धर्मपाल केरकेटटा ने कीट प्रबंधन में विभिन्न लाभदायक बैक्टीरिया, फंगस एवं वायरस की भूमिकाओं के बारे में बताया। 

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर से वैज्ञानिक धर्मपाल केरकेटटा, डॉ कोमल गुप्ता, डॉ सुन्ना दीप्ति, डॉ वेंकटेश्वर जल्लारफ, डॉ नीलम बंजारे, इंजी. कमल ध्रुव, दिनेश ध्रुव, श्रीमति उर्मिला गोयल, ग्राम- नदीसागर के सरपंच श्रीमति सुभद्रा बघेल, ग्राम- रतेंगा 1 के सरपंच सुनील कश्यप, ग्राम परपा के उप सरपंच श्री राजू पोयम, उप सरपंच बोदा राम कश्यप बस्तर जिले अंतर्गत ग्राम छापर भानपुरी, बड़ेचकवा, टाकरागुड़ा, टीकरालोहंगा, नदीसागर, टलनार, नगरनार, बेलगांव, पाइकपाल, टाकरागुड़ा, कटेनार से 200 पुरुष एवं महिला कृषक सम्मिलित हुये। कार्यक्रम अंतर्गत 150 हितग्राही कृषको को सिंचाई हेतु 150 प्लास्टिक का लपेटा पाइप एवं 50 महिला कृषकों को प्लास्टिक का वर्मी बेड वितरण किया गया।





