छत्तीसगढ़

प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री श्री श्री 1008 दंतेश्वरी माई जी दंतेवाड़ा का फागुन मड़ई/मेला का आयोजन, ट्रैफिक एडवायजरी

दंतेवाड़ा (प्रभात क्रांति) । प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री श्री श्री 1008 दंतेश्वरी माई जी दंतेवाड़ा का फागुन मड़ई/मेला का आयोजन दिनांक 22.02.2026 से 05.03.2026 तक निर्धारित है। इस दौरान प्रतिदिन दंतेश्वरी मंदिर से माई जी की डोली नारायण मंदिर जाती है, बाद वापस आती है, जिसमें दूर दूर से आये दर्शनार्थी एवं भक्तजन बड़ी संख्या में देवी देवताओं की पताओं के साथ सम्मिलित होते हैं। साथ ही विभिन्न ग्रामों से आये लोग रात्रि में नृत्य करते हैं, जिससे काफी भीड़ एकत्रित होती है। उक्त समयावधि में मड़ई/मेला का आयोजन होने से आम जनता को यातायात के सम्बंध में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत रखते हुये रायपुर/जगदलपुर की ओर से एवं बचेली/किरंदुल बैलाडिला की ओर से आने जाने वाले वाहनों के लिये यातायात व्यवस्था सुगम एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके इसलिये यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी जारी किया गया है, जो कि निम्नानुसार है –

भारी वाहनों के लिये आवागमन –

1. रायपुर कोण्डागाँव, जगदलपुर से किरंदुल/बचेली की ओर से जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन – केशलूर से कटेकल्याण होते हुये दंतेवाड़ा एसबीआई बैंक चौक की ओर आवागमन रहेगा।
2. बचेली किरंदुल, दंतेवाड़ा से जगदलपुर, कोण्डागाँव, रायपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन – दंतेवाड़ा एसबीआई बैंक चौक से कटेकल्याण होते हुये केशलूर की ओर आवागमन रहेगा।

बस एवं अन्य छोटे वाहनों के लिये आवागमन –

1. रायपुर कोण्डागाँव, जगदलपुर से किरंदुल/बचेली की ओर से जाने वाले वाहनों का आवागमन – गीदम हारम चौक से दंतेवाड़ा रेलवे क्राॅसिंग, गायत्री चैक, जिला अस्पताल रोड होते हुये एसबीआई बैंक चौक की ओर आवागमन रहेगा।
2. बचेली किरंदुल, दंतेवाड़ा से जगदलपुर, कोण्डागाँव, रायपुर की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन – एसबीआई बैंक चौक से जिला अस्पताल रोड होते हुये गायत्री चैक, रेलवे क्राॅसिंग से हारम चौक गीदम की ओर आवागमन रहेगा।

आपातकालीन सेवा सम्बंधी वाहनों के लिये आवागमन – आपातकालीन सेवा से सम्बंधित वाहनों के लिये किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं रहेगा।

मेला स्थल जाने के लिये आम जनता के लिये पार्किंग –

1. जगदलपुर, बीजापुर, गीदम की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था होटल देवभोग के पीछे एवं हाईस्कूल ग्राऊण्ड में किया गया है।
2. बचेली/किरंदुल, कुआकोण्डा की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था एसबीआई बैंक चौक से होते हुये फाॅरेस्ट नाका पानी टंकी की ओर से मेला स्थल के बगल में किया गया है।

सभी वाहनों के लिये प्रतिबंधित मार्ग – गायत्री चौक से जय स्तम्भ चौक होते हुये बस स्टैण्ड तक का मार्ग उक्त अवधि के लिये सभी प्रकार के वाहनों के लिये प्रतिबंधित रहेगा। उक्त मार्ग में केवल पैदल यात्रियों का आवागमन रहेगा।

नोट –
1. दिनांक 22.02.2026 से 26.02.2026 तक सभी भारी वाहनों का आवागमन दंतेवाड़ा शहर के मुख्य मार्ग में एसबीआई बैंक चौक, जिला अस्पताल रोड, गायत्री चौक होते हुये रात्रि 12.00 बजे से प्रातः 04.30 बजे तक रहेगा।
2. दिनांक 27.02.2026 से 04.03.2026 तक सभी भारी वाहनों (बस एवं आपातकालीन वाहनों को छोड़कर) का दंतेवाड़ा शहर के मुख्य मार्ग से आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button