किलेपाल में कोया कुटमा समाज का वार्षिक स्थापना दिवस तैयारी हेतु बैठक सम्पन्न…


जगदलपुर(प्रभात क्रांति) । दिनांक 04/01/2026 दिन रविवार को ग्राम पंचायत किलेपाल के कोया भवन में जिला बस्तर कोया कुटमा आदिवासी समाज का बैठक आयोजित किया गया ।जिला बस्तर का जिला स्तरीय कोया कुटमा आदिवासी समाज का वार्षिक स्थापना दिवस तीन दिवसीय 18 से 20 जनवरी को बास्तानार ब्लॉक के ग्राम बड़े किलेपाल ITI कॉलेज मैदान निर्धारित किया गया है ।
विदित हो कि बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालय में कोया कुटमा का वार्षिक स्थापना दिवस हर वर्ष 20 जनवरी को बनाया जाता है सामाजिक जागरूकता स्वरोजगार, शिक्षा,स्वास्थ्य ,संवैधानिक जानकारी,आर्थिक स्वावलंबन एवं सांस्कृतिक, सामाजिक उत्थान पर परिचर्चा किया जाता है ।
इस कार्यक्रम की सुचारू रूप से संचालन हेतु बैठक में विभिन्न समितियों का गठन किया गया –
कार्यक्रम आयोजन समिति का अध्यक्ष – बामन मंडावी, उपाध्यक्ष – मोसु पोयाम, उपाध्यक्ष चैतन मुचाकी, सचिव – लखेश्वर कवासी, सहसचिव – बोमडा गावड़े, कोषाध्यक्ष – राजू कवासी, सह कोषाध्यक्ष – बुधराम ताती, सह कोषाध्यक – गमसो पोयाम, पदेन सदस्य – सर्व ब्लॉक अध्यक्ष कोया कुटमा समाज, लोहंडीगुड़ा – बालसिंह पदाम, जगदलपुर – भीमा मरकाम, बस्तर – साधु वेको, दरभा – कमलू , वासी
तोकापाल- बकावंड – गंगा पोडियामी जिला बस्तर
एवं कार्यक्रम सुचारू का सुचारू संचालन हेतु निम्न समितियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया –
1, निगरानी एवं संचालन समिति
2, समाज प्रमुख/अतिथि आमंत्रण समिति
3, उच्च अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सहयोग राशि समिति
4, भोजन व्यवस्था समिति
5, मंच संचालन समिति
6, सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं स्वागत समिति
7, क्रय-विक्रय, आय-व्यय एवं बजट समिति
8, मंच व बैठक व्यवस्था समिति
9, लकड़ी एवं पानी व्यवस्था समिति
10, टेंट एवं माइक व्यवस्था समिति
11, ग्राम देवी सेवा अर्जी समिति
12, सहयोग राशि एवं चावल जमा समिति
13, पार्किंग व्यवस्था समिति
14, विषयानुसार वक्ताओं की सूची समिति
15, लाइट व्यवस्था समिति
16, उत्कृष्ट छात्र-छात्रा चयन समिति
17, प्रचार-प्रसार एवं सोशल मीडिया समिति
18,वालंटियर व अन्य समिति
कोया कुटमा समाज का संभागीय अध्यक्ष हिड़मो मंडावी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया उक्त बैठक में श्री गंगा नाग , मोसु राम पोयाम , लक्ष्मीनाथ पोयाम ,बामन मंडावी,लखेश्वर कवासी, चैतन मूचाकी, पायको कर्मा, बुधराम कर्मा, लालचंद पोयाम,पांडु वट्टी,महेंद्र मंडावी, कमल नाग ,जानकी नाग ,सुमित पोयाम,गंगा कुहड़ाम,एवं समाज के सक्रिय सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।





