छत्तीसगढ़

दो दिन तक जिंदगी से लड़ी मासूम, मेकाज में तोड़ा दम — झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची की मौत से शहर में शोक

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के समीप माता रुक्मिणी आश्रम के पास झाड़ियों में मिली उस मासूम नवजात बच्ची ने आखिरकार जिंदगी की जंग हार दी। बेहतर उपचार के लिए उसे मेकाज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गुरुवार की सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामला उस समय सामने आया था जब स्थानीय लोगों ने झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनी थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने नवजात को कपड़े में लिपटी हालत में बरामद किया और तत्काल मेकाज अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई थी।

बच्ची के उपचार के लिए चिकित्सा टीम ने भरसक प्रयास किया, लेकिन कमज़ोर स्थिति और संक्रमण के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

वहीं, पुलिस अब भी उस महिला की तलाश कर रही है जिसने बच्ची को झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गई थी। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच जारी है ताकि आरोपी महिला की पहचान की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button