छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ ने बस्तर के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की…..

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ रायपुर के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा ने संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से बस्तर जिले के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। 
बस्तर जिले के लिए नियुक्त पदाधिकारी
• श्री रूपेन्द्र सिंह, आर.एच.ओ नानगुर – जिला शाखा अध्यक्ष, बस्तर
• श्री दयानंद पटेल, ओ.ए.ओ आसना जिला बस्तर – संभागीय अध्यक्ष
• श्री गुजराल शार्दुल, चतुर्थ श्रेणी, मेकाज जगदलपुर – प्रांतीय संयोजक, चतुर्थ संवर्ग मोर्चा
संघ की परंपरा और उद्देश्य
संघ की परंपरा के अनुसार केवल शासकीय कर्मचारी ही संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। इसी क्रम में उपरोक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।
नियुक्ति की जानकारी की प्रतिलिपि संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।





