छत्तीसगढ़

बाल अधिकारों की अलख जगाने संतोषपुर पहुंचे एस बीआई संजीवनी टीम के सदस्य बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, शिक्षा समानता और बाल सुरक्षा पर विशेष जागरूकता चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी, खेलकूद निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा….

बीजापुर (प्रभात क्रांति) 18 सितंबर 2026 शिखर युवा मंच (Shikhar Yuva Manch) एवं एसबीआई फाउंडेशन (SBI Foundation) के संयुक्त सहयोग से संचालित एसबीआई संजीवनी – क्लिनिक ऑन व्हील्स (मोबाइल मेडिकल यूनिट) बीजापुर द्वारा बाल अधिकार सप्ताह के अंतर्गत ग्राम संतोषपुर स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में बाल अधिकार जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों, शिक्षा के महत्व, बालिका शिक्षा, समानता एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को बालिका शिक्षा, शिक्षा का अधिकार समानता का अधिकार एवं बच्चों के 10 प्रमुख बाल अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा सम्मान एवं सर्वांगीण विकास के समान अवसर प्राप्त होना चाहिए।

बाल सुरक्षा के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी

कार्यक्रम में बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण को विशेष महत्व देते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1098 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। टीम द्वारा बच्चों को बताया गया कि यदि कोई बच्चा हिंसा शोषण बाल श्रम बाल विवाह, उपेक्षा अथवा किसी अन्य संकटपूर्ण परिस्थिति का सामना करता है, तो सहायता एवं संरक्षण प्राप्त करने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क कर सकता है। साथ ही बच्चों को यह भी समझाया गया कि यदि उनके आसपास कोई बच्चा संकट में है या उसे सहायता की आवश्यकता है, तो उसकी मदद के लिए भी इस हेल्पलाइन की सहायता ली जा सकती है।

इस जागरूकता का उद्देश्य बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने के साथ-साथ विपरीत परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के उपलब्ध माध्यमों से परिचित कराना रहा, ताकि प्रत्येक बच्चा सुरक्षित वातावरण में अपना बचपन जी सके।

खेलकूद एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं से निखरी बच्चों की प्रतिभा

बच्चों के मानसिक एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय परिसर में विभिन्न इनडोर खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त शिक्षा एवं समानता विषय पर निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी कल्पनाशीलता, विचारों एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचा बाल अधिकारों का संदेश

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बाल अधिकार जागरूकता रैली रही। रैली में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ग्राम में भ्रमण किया और ग्रामीणों को बाल अधिकारों, बालिका शिक्षा, बाल सुरक्षा तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने का संदेश दिया। इस पहल के माध्यम से समुदाय को बच्चों के अधिकारों के संरक्षण एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

38 प्रतिभागियों की रही सक्रिय सहभागिता

इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय की 4 शिक्षिकाएं 2 शिक्षक एवं 32 छात्र-छात्राओं सहित कुल 38 प्रतिभागियों की सहभागिता रही। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

एसबीआई संजीवनी टीम की रही सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने में एसबीआई संजीवनी मोबाइल मेडिकल यूनिट, बीजापुर की टीम का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित टीम सदस्य:

1. Mukesh Manikpuri– Project Coordinator

2. Dr. Savita Chandrakar – Doctor

3. Manorama Usendi – Lab Technician

4. Khushbulata Choudhari – Staff Nurse

5. Yogesh Lingam – Pharmacist

6. Siyaram Kudiyam– Pilot/Driver

शिखर युवा मंच एवं एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से संचालित यह पहल ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों के अधिकारों, शिक्षा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

संदेश

हर बच्चे को मिले शिक्षा सुरक्षा और सम्मान; बाल अधिकारों के संरक्षण से ही बनेगा सशक्त एवं सुरक्षित समाज। कोई बच्चा संकट में हो तो चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से सहायता प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button