वेलुवन बौद्ध समाज जगदलपुर के सौजन्य से जगदलपुर के प्रवीर वार्ड क्रमांक-1 कोहकापाल में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण की गई….


जगदलपुर(प्रभात क्रांति) । बीते दिनों बाढ़ के कारण बस्तर सहित जगदलपुर शहर भी बाढ़ से प्रभावित हुआ लोगों के घर पानी में डूब गए कुछ ढह गए और इस आपदा की घड़ी में सभी धर्म के लोग,सभी समाज वर्ग, कर्मचारी वर्ग ने इंसानियत,और मानवता का परिचय देते हुए सभी ने सहयोग किया ।
इसी तारतम्य में जगदलपुर बौद्ध समाज के द्वारा लगातार चौथे दिन ग्रामीण क्षेत्रों के बाद शहर में अति जल मग्न क्षेत्र प्रवीर वार्ड-1 कोहकापाल बगीचा पारा जहां बाढ़ से अधिक त्रासदी आई वहां जरूरत मंद लोगों को सामग्री (कम्बल,चादर, मच्छरदानी, साबुन,बिस्किट आदि)वितरण की गई ।
वार्ड के रहवासीयो से चर्चा कर क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा भी लिया और आवश्यकता पड़ने पर सहयोग हर संभव प्रयास किया जाएग समाज के द्वारा ग्रामीण अंदरूनी क्षेत्रों बकावंड,मालगांव, करूशपाल और बस्तर ब्लॉक के अंदरूनी क्षेत्रों भोंड,कारीतरई, भैंसगांव, बोदरा का भ्रमण कर जरूरत मंद लोगो को आवश्यक सामग्री वितरण की गई जो आगे भी निरंतर जारी है ।
आपके नज़र में कोई भी जरूरत मंद हो तो संपर्क कर सूचित करें इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से सहयोग समाज के अध्यक्ष पी डी मेश्राम, सचिव कमलेश रामटेके,मनीष गढ़पाले रायपुर से विनोद बनसोड, स्वाति वासनीकर, सुचित्रा रंगारे,सी एल रामटेके ,धर्मेंद्र मेश्राम विजय बोरकर राजेंद्र बौद्ध, राहुल गौरखेड़े, अंकुश मेश्राम,संतोष खापर्डे और विक्रम लहरे ने सहयोग प्रदान किया ।




