छत्तीसगढ़
पल्स पोलियो अभियान, दो बूंद जिंदगी की, हर बार पोलियो पर जीत हमारी, पोलियो को हराना है, भारत को जीतना है…


बीजापुर (प्रभात क्रांति) । ग्राम गोंगला विकासखंड बीजापुर जिला भारत में पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत में गोंगला के हर बच्चे को पिलाया गया पोलियो की दो बूंद,। 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई है। जी हां बतादें की ये जो गांव है बीजापुर जिले में बहुत ही अंदर है वहां तक पोलियो अभियान चलाया गया है। 
उर्मिला झाड़ी एवं वेदवती झाड़ी द्वारा अनेक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर जनसेवा का सराहनीय कार्य किया गया।
उनके इस समर्पण, सेवा भावना एवं बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के प्रति योगदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ऐसे प्रयास समाज को स्वस्थ, जागरूक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आइए, हम सभी मिलकर पोलियो मुक्त भारत की संकल्प को और मजबूत करें। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।





