छत्तीसगढ़

“नियद नेल्लानार 2.0 विजन 2030 बस्तर मुन्ने”कार्यक्रम के तहत मालगांव, गुमडेल और उलनार में बैठकें, भीषण गर्मी के बीच ग्राम सभाओं का आयोजन, ग्रामीणों की उपस्थिति रही कम…..

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। बस्तर जिले के बकावंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मालगांव, गुमडेल एवं उलनार में नियद नेल्लानार 2.0 विजन 2030 बस्तर मुन्ने योजना के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। पंचायत स्तर पर आयोजित इन बैठकों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में पंचायत विभाग, कृषि विभाग, आंगनबाड़ी, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। हालांकि भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण ग्राम सभाओं में आम ग्रामीणों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। इसके बावजूद सरपंचों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक प्रस्ताव पारित किए गए।

ग्राम पंचायत गुमडेल में राशन कार्ड, राशन वितरण, वृद्धावस्था पेंशन तथा नल-जल योजना, शौचालय जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं कई ग्रामीणों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याएं एवं शिकायतें भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों द्वारा समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत उलनार में आयोजित बैठक के दौरान विभिन्न प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए गए। प्रशासन की ओर से कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार की ग्राम सभाओं का आयोजन लगातार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button