छत्तीसगढ़

जादू टोना बड्डे करने की शक में चाचा की हत्या,फरार आरोपी 48 घंटो में पुलिस के गिरफ्त में…

दंतेवाड़ा (प्रभात क्रांति) ।  पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन (रापुसे) के मार्गदर्शन मे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दन्तेवाड़ा राहुल उयके (रापुसे) के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में जिले में हो रहे अपराधों एवं आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 04/02/2026 को दन्तेवाड़ा, कटेकल्याण पुलिस एवं डीआरजी दन्तेवाड़ा की संयुक्त टीम को हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दिनांक 03/02/2026 को जरिये मोबाईल सूचना मिली कि ग्राम पोन्दुम 2 में कोसा मण्डावी की हत्या हुई है की सूचना पर तत्काल दन्तेवाड़ा पुलिस एवं फारेंसिक टीम द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया, कोसा मण्डावी उम्र 50 वर्ष निवासी पोन्दुम 2 गोटखुटापारा का शव उसके घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला।

पुलिस द्वारा परिजन एवं ग्रामीणों से पूछताछ करने पर प्रत्यक्षदर्शी व ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि मुड़ा उर्फ मनकू मण्डावी के द्वारा उसकी मां सुकड़ी मण्डावी की मृत्यु रिस्ते का चाचा कोसा मण्डावी के बड्डे करने से हुई है आरोप लगाकर लोहे की टंगिया से सिर व कंधे पर जानलेवा वार कर हत्या किया है और टंगिया को लेकर फरार हो गया।

आरोपी मुड़ा उर्फ मनकू मण्डावी के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के पता तलाश करने मुखबीर लगाया गया था कि दिनांक 04/02/2026 को आरोपी के ग्राम पोन्दुम-जारम के मध्य जंगल में होने की सूचना मिलने पर तत्काल दन्तेवाड़ा पुलिस एवं डीआरजी दन्तेवाड़ा के टीम गठित कर ग्राम पोन्दुम-जारम के जंगल में घेराबंदी कर आरोपी मनकू मण्डावी को पकड़ा गया।

आरोपी मनकू मण्डावी उर्फ मुड़ा पिता सन्नू मण्डावी उम्र 27 वर्ष साकिन पोन्दुम 2 गोटखुटापारा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का टंगिया एवं खून लगा हुआ हाफ नेकर को जप्त किया गया आरोपी द्वारा कोसा मण्डावी के द्वारा जादू टोना बड्डे करने से मां की मृत्यु हुई है की शक में हत्या करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button