21 अक्टूबर को 226 वी बटालियन केरिपुबल, गीदम नाला के मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया….

जगदलपुर (प्रभात क्रांति) । पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन महानिदेशालय, केरिपुबल नई दिल्ली के निर्देशानुसार आज दिनांक 21, अक्टूबर 2025 को 226 वी बटालियन केरिपुबल, गीदम नाला के मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया।
श्री एच.पी सिंह, कमाण्डेट 226 बटा, ने उपस्थित अधिकारियों अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को अपने भाषण में बताया कि पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर हम अपने शहीद हुए साथियों को स्मरण करते हुए उनके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान के प्रति उनको अन्तर्मन से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 1959 में आज ही के दिन सी. आर. पी. एफ. की तीसरी बटालियन की मात्र एक कम्पनी के 21 जवानों के गश्ती दल ने ‘हॉट स्प्रिंग’, लद्दाख में चीनी सेना के एक बहुत बड़े दस्ते के आक्रमण को विफल किया तथा मातृभूमि की रक्षा करते हुए हमारे 10 शूरवीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। हमारे बल के लिए यह गौरव की बात है कि हमारे इन निर्भीक और पराक्रमी जवानों के बलिदान को राष्ट्रीय स्तर पर “पुलिस स्मृति दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
कमाण्डेट महोदय ने देश के विभिन्न राज्यों के सिविल पुलिस व सभी अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों व जवानों ने दिनांक 01/09/2024 से 31/08/2025 के बीच ड्यूटी के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनके नाम पढ़ कर सुनाए गए।
इसके उपरांत श्री एच.पी सिंह, कमाण्डेट 226 बटा, श्री सुरजमल उपकमाण्डेंट, डॉ० एस.ई.एल. कृष्णा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, श्री संतोश पिटि, सहायक कमाण्डेंट एवं उपस्थित अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने शहीद स्मारक पर उन सभी कर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि दी जो कर्तव्य पालन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर अमर हो गए।