छत्तीसगढ़

ड्यूटी से लौट रहे आदिवासी युवा अधिकारियों के साथ मार पीट निंदनीय – जग्गूराम तेलामी, सर्व आदिवासी समाज ने की कार्रवाई की मांग नहीं तो होगा जंगी प्रदर्शन 

बीजापुर(प्रभात क्रांति)। जिले के भैरमगढ़ विकास खंड अंतर्गत कुटरु क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण पश्चात लौटते युवा इंजीनियर और उनके सहयोगी पंचायत सचिव के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई मार पीट की निंदा करते हुए सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने कहा कि ऐसी घटना निदंनीय है।

जग्गूराम तेलामी ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री वाले छत्तीसगढ़ में ही आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं। दोनों आदिवासी अधिकारियों को एसडीओपी के इशारे पर इतनी पिटाई की गई कि उनके शरीर में मार के निशान पड़ गए। ऐसी घटना आदिवासी समाज कभी स्वीकार नहीं करता है। बीजापुर विकासशील जिला है तथा सभी अधिकारी कर्मचारियों का यहां के विकास में भागीदारी रही है और रहेगी।

सर्व आदिवासी समाज ने ज्ञापन देकर कहा है कि 7 दिवस के अंदर मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आदिवासी समाज जिला मुख्यालय में जंगी प्रदर्शन करने पर बाध्य होगा जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button