वर्षों से पड़ी कच्ची नाली को पक्का बनाने की मांग, 20 वर्षों से कच्ची पड़ी नाली को बनाने के लिए महापौर से की मांग
जगदलपुर(प्रभात क्रांति), जगदलपुर शहर के राजेंद्र नगर वार्ड 21 में वर्षों से कच्ची नाली को पक्का करने के लिए मांग किया गया। लक्ष्मण झा ने बताया कि 20 वर्षों से वार्डवासियों द्वारा निरंतर मांग किया जा रहा था लेकिन आज पर्यंत्र तक नाली का निर्माण नहीं हो सका, जिससे कच्ची नाली से पानी जमा हो रहा है। मच्छर और गंदगी से सभी परेशान है।
नगर पालिका निगम जगदलपुर के द्वारा जन समस्या निवारण पखवाड़ा में वार्ड वासी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में महापौर सफ़ीरा साहू से मिले। महापौर ने त्वरित विभाग को निर्माण का आदेश दिया साथ ही वार्डवासियों को आश्वाशन दिया की जल्दी नाली का निर्माण कराया जाएगा। सभी वार्डवासी ने पाइपलाइन के विस्तार के लिए भी आवेदन दिया।आवेदन देने में बूथ अध्यक्ष सिकंदर दास, अवनीश मिश्रा, शुभम गुप्ता, माधवी मंडल, रुक्मणी यादव, प्रीतम बघेल, तारा गुप्ता, आशा साहू, मनोहर ,दिनेश झा सहित अन्य वार्ड वासी उपस्थित थे।