छत्तीसगढ़

संगठन की मजबूती के लिए सभी मोर्चा सक्रियता और समन्वय के साथ कार्य करें – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, भाजपा कार्यालय में संयुक्त मोर्चाओं की संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने संगठनात्मक समन्वय, सक्रियता और मोर्चों की भूमिका को मजबूत बनाने पर दिया जोर

जगदलपुर(प्रभात क्रांति)।  भाजपा जिला कार्यालय में आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चाओं की संगठनात्मक विषयों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाअध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने की। बैठक में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही मोर्चाओं की भूमिका, संगठनात्मक समन्वय और पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के दौरान जिलाअध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने संगठन की मजबूती में सभी मोर्चाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए संगठनात्मक कार्यों को सक्रियता और समन्वय के साथ आगे बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने मोर्चों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की गतिविधियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की निरंतरता और आपसी समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री द्वय रजनीश पाणिग्राही एवं परीसराम बेसरा सहित भाजपा के समस्त मोर्चों के जिला पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने पर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button