छत्तीसगढ़

पत्रकार सुरक्षा कानून के कड़ाई से पालन की मांग को लेकर जगदलपुर में एक दिवसीय धरना…

जगदलपुर(प्रभात क्रांति)। बस्तर जिला जगदलपुर स्थित सीटी ग्राउंड के समीप जिला पत्रकार संघ के बेनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया ।

इस धरना प्रदर्शन में जिला पत्रकार संघ द्वारा मांग किया गया कि छत्तीसगढ़ में लागू पत्रकार सुरक्षा कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

पत्रकार सुरक्षा कानून के तहत किसी भी पत्रकार के विरुद्ध सीधे एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती। कानून के अनुसार पहले डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा मामले की जांच की जानी आवश्यक है, लेकिन कई मामलों में इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है।

पत्रकारों पर सीधे एफआईआर दर्ज किए जाने के मामलों के विरोध में  बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर जिला पत्रकार संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया ।

धरना स्थल पर उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून वर्ष 2023 से लागू है तथा इसका विधिवत नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। इसके बावजूद कानून के प्रावधानों का पालन नहीं होने से पत्रकारों में असंतोष है।

इन सभी मांगो को लेकर जिला पत्रकार संघ द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन उपरांत बस्तर कलेक्टर को अपने मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा।

इस धरना प्रदर्शन में बस्तर जिला पत्रकार संघ के सभी पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button