छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा अवैध जुआ सट्टा खिलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार…   

दंतेवाड़ा(प्रभात क्रांति) । जिला दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम एवं असामजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय, (भा.पु.से.) जिला दंतेवाड़ा के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार वर्मन दंतेवाड़ा के मार्ग दर्शन एवं राहुल उईके पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाडा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दंतेवाडा धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में अवैध जुआ सट्टा पर दंतेवाड़़ा पुलिस को कार्यवाही करने में सफलता मिली है।

दिनांक 22.05.2026 को थाना दंतेवाड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चुड़ीटिकरापारा दंतेवाड़ा में पुलिस के आसपास घुम-घुम कर लोगो से रूपये पैसे का दाव लगाकर सट्टा नामक जुआ खिला रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुॅचकर घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम – सूरज मिश्रा पिता गणेश्वर मिश्रा, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05 भट्टीपारा दंतेवाड़ा का होना बताया जिसके कब्जे से 09 नग सट्टा पट्टी 1200/- रू0 नगदी एवं 01 नग डाट पेन मिला है। आरोपी के विरूद्ध छ0ग0 जुआ प्रतिषेद अधिनियम की धारा 2022 की धारा 06 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही में मुख्य रूप से – सउनि. पंकज धर, प्रआर 75 आशीष नाग, आरक्षक 972 भील नाग की प्रमुख भूमिका रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button