छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा भीषण गर्मी में प्याऊ सूखे, नगरपालिका की कार्यशैली पर उठे सवाल…

दंतेवाड़ा(प्रभात क्रांति)। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के लिए लगाए जाने वाले प्याऊ इस बार नाकाफी साबित हो रहे हैं। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर या तो प्याऊ शुरू ही नहीं किए गए हैं, या जहां लगाए गए हैं वहां पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में राहगीरों, मजदूरों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष गर्मी शुरू होते ही नगर पालिका द्वारा जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस बार आधी गर्मी बीत जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। कई स्थानों पर प्याऊ केवल नाम मात्र के लिए लगाए गए हैं, जहां न तो नियमित पानी भराया जा रहा है और न ही देखरेख की जा रही है।

दोपहर के समय तापमान बढ़ने के साथ लोगों की प्यास बुझाने के लिए कोई ठोस इंतजाम नजर नहीं आ रहा है। खासकर मजदूर वर्ग और दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को इसका सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

इस लापरवाही को लेकर नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी प्रमुख स्थानों पर प्याऊ चालू कराए जाएं और नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button